---Advertisement---

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में बीयर जब्त, दो चुलाई अड्डे ध्वस्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में बीयर जब्त, दो चुलाई अड्डे ध्वस्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने ईचागढ़ और सीनी ओपी क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढे : महिला कैदी के यौन शोषण पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

बामनडीह गांव से अवैध बीयर बरामद

जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 की रात करीब 10 बजे ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामनडीह गांव में उत्पाद विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की गई। टीम ने Hywards Bold Beer (For Sale in West Bengal) 650 एमएल की 55 बोतलें, Tuborg Beer 650 एमएल की 5 बोतलें और Kingfisher Beer 650 एमएल की 5 बोतलें जब्त कीं। कुल 42.25 लीटर अवैध बीयर बरामद हुई।

महादेवपुर में दो अवैध चुलाई अड्डों पर कार्रवाई

वहीं 21 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे सरायकेला के सीनी ओपी थाना अंतर्गत महादेवपुर गांव में संचालित दो अवैध चुलाई अड्डों पर भी छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने 1200 किलोग्राम जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। विभाग ने दोनों अवैध अड्डों को ध्वस्त कर दिया।

फरार आरोपियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

उत्पाद विभाग ने बरामद सभी अवैध शराब और सामग्री को जब्त कर लिया है। छापेमारी के दौरान फरार हुए आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगी सख्ती

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि जिले में सुरक्षित और स्वस्थ माहौल बनाए रखा जा सके।vidIQ

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---