---Advertisement---

कोल्हान में पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

By Riya Kumari

Published :

Follow
कोल्हान में पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान में पर्याप्त बिजली उपलब्ध होने के बावजूद लगातार हो रही कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शहरी क्षेत्रों में हर तीन घंटे पर करीब एक घंटे तक बिजली काटी जा रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में स्थिति और गंभीर है, जहां तीन घंटे के अंतराल पर दो घंटे तक बिजली गुल रह रही है।

यह भी पढे : हाईकोर्ट के निर्देश पर उपायुक्त ने चालियामा स्टील प्लांट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

गैर कंपनी क्षेत्रों में हरहरगुडू, बागबेड़ा, करनडीह, परसूडीह, मानगो, बालीगुमा समेत कई इलाकों के लोग लगातार बिजली संकट झेल रहे हैं। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने से घरेलू कामकाज, छोटे व्यवसाय और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। गर्मी और उमस के बीच लोगों का हाल बेहाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई इलाकों में रोज फ्यूज कंडक्टर उड़ने की घटनाएं हो रही हैं।

वहीं अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर भी लगातार खराब हो रहे हैं। बिजली विभाग को प्रतिदिन दर्जनों ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे आपूर्ति बहाल करने में घंटों लग रहे हैं। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के अधिकारियों का कहना है कि बिजली की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। कोल्हान में करीब 400 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है और लगभग 8.5 लाख उपभोक्ता इससे जुड़े हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---