Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत 16 पंचायतों में विशेष शिविर, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत 16 पंचायतों में विशेष शिविर, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के लिए जागरूकता और लाभुक संतृप्तिकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों की 16 पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढे : भाजपा का बढ़ता जनविश्वास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और संगठन शक्ति का परिणाम : अमरप्रीत सिंह काले

कई पंचायतों में लगे विशेष शिविर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अभियान के तहत सरायकेला प्रखंड के छोटादावना और नुवागांव पंचायत भवन, खरसावां प्रखंड के दलाईकेला पंचायत भवन, कुचाई प्रखंड के अरुवां पंचायत भवन तथा राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर, पोटका और बीजाडीह पंचायत भवन में शिविर लगाए गए।

इसके अलावा गम्हरिया प्रखंड के कालिकापुर, दुग्धा और बीरबांस पंचायत भवन, चांडिल प्रखंड के रूचाप, रसुनिया और घोड़ानेगी पंचायत भवन तथा ईचागढ़ प्रखंड के बांदु, गुड़ड़ी और मौरड़ा पंचायत भवन में भी विशेष कैंप आयोजित किए गए।

ग्रामीणों को मिली कई सरकारी सेवाएं

शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए और कई योजनाओं से जुड़ी सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं।

इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सेवाएं दी गईं। साथ ही चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश

उपायुक्त Nitish Kumar Singh ने अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त अधिक से अधिक मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा शेष मामलों का समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जाए।

25 मई तक चलेगा विशेष अभियान

जिला प्रशासन के अनुसार, यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के चिन्हित जनजातीय क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पीवीटीजी समुदाय तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator