Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और लस्सी का कारोबार बढ़ा

By Riya Kumari

Published :

Follow
ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और लस्सी का कारोबार बढ़ा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर में भीषण गर्मी के कारण गला तर करने की इच्छा से ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक्स का कारोबार बढ़ गया है। यही नहीं, आइसक्रीम, छाछ और लस्सी की भी भारी डिमांड है। एक बड़ी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि महीने में 36 हजार पेटी पानी की बिक्री होती है। हालांकि बड़ा ब्रांड होने के कारण दुकानों में कम और ज्यादातर होटलों में बिकती है।

यह भी पढे : बिजली शटडाउन बगैर अनुमति नहीं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

गर्मी के कारण हर जगह से इतनी मांग आ रही है कि कंपनी नहीं दे पा रही है। बाजार में ज्यादातर 12 या 15 रुपये वाली पानी की बोतल बिक रही है। यह लोकल कंपनी की होती है, लेकिन मांग के अनुसार दो से तीन दिन देर से माल की सप्लाई हो पा रही है।

जिले में हर महीने करीब 15 से 16 करोड़ का कारोबार होता है, लेकिन गर्मी में मांग करीब 40 फीसदी बढ़ गई है। डेयरी सामान बेचने वाले संतोष ने बताया कि दही की मांग डेढ़ से दोगुनी हो गई है। जो माल अगले दिन चलता था, वह दोपहर 12 बजे तक खत्म हो जा रहा है। ग्राहकों को लौटाना पड़ता है। कंपनी उतनी दही नहीं देती है। वहीं, दूध में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दूध रखने वाला फ्रीज गर्मी के कारण ठीक से ठंडा नहीं हो रहा है, जिससे ग्राहकों द्वारा दूध के फटने की शिकायत आ रही है। आइसक्रम का छोटा पैक भी कुछ ही वेराइटी का मिल रहा है। मांगने पर कहा जाता है कि दस दिन बाद मिलेगा। ठंडे पेय पदार्थों की भारी डिमांड से दुकानदारों की बल्ले-बल्ले है।

लस्सी व गन्ने का जूस की पांच गुना ज्यादा बिक्री

साकची में लस्सी बेचने वाले जीतन शर्मा ने कहा कि अभी गर्मी में दुकान लगाने में तो परेशानी हो रही है, लेकिन बिक्री पांच गुना बढ़ गई है। जबकि पिछले साल बारिश के कारण व्यवसाय सामान्य से भी कम हो गया था। गन्ना जूस विक्रेता रंजीत ने कहा कि हमलोग रात में ही गन्ना छील कर रख लेते हैं, ताकि सुबह जल्दी दुकान लगा सकें। पहले दूसरे दुकान से खरीदते थे लेकिन इस बार खुद ही छोटे ट्रक पर गन्ना मंगवाए हैं। सत्तू की दुकानों पर तो भीड़ कम ही नहीं हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator