---Advertisement---

बकरीद पर शहर में 28 मई को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
बकरीद पर शहर में 28 मई को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर शहर में प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। 28 मई को पर्व के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक पूरे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गयी है।

ये भी पढे : चाईबासा में पेयजल विभाग का विशेष अभियान, 32 खराब चापाकल हुए दुरुस्त

यह आदेश उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और यातायात डीएसपी के संयुक्त निर्देश पर एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि नमाज के दौरान भीड़, यातायात दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक नियमों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में सहयोग करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---