Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

ESIC : जून से श्रमिकों को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं टेल्को, मानगो और कांड्रा में खुलेगी डिस्पेंसरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
ESIC : जून से श्रमिकों को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं टेल्को, मानगो और कांड्रा में खुलेगी डिस्पेंसरी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टेल्को, मानगो और कांड्रा में जल्द ही नयी ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) डिस्पेंसरी खुलने जा रही है. जमशेदपुर के अलावा रांची के ओरमांझी व तुपुदाना, रामगढ़ और देवघर के मधुपुर में भी नयी डिस्पेंसरी खोलने की तैयारी है. झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत आने वाली स्वायत्त संस्था झारखंड इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस सोसाइटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

यह भी पढे : Gir Forest में Asiatic Lions पर वायरस का खतरा, 7 शेरों की मौत से बढ़ी चिंता

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सोसाइटी के निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) शैलेंद्र कुमार लाल के आदेश के बाद डिस्पेंसरी के लिए भवनों की तलाश और अन्य प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी हैं. विभाग का लक्ष्य आगामी जून माह से ही इन तीनों जगहों पर चिकित्सा सुविधाएं बहाल करने का है. इस नयी पहल से कामगारों को अब इलाज के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा. कोल्हान के 6 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ वर्तमान में टुइलाडुंगरी और मानगो में इएसआइसी डिस्पेंसरी काम कर रहे हैं.

लेकिन बढ़ती आबादी के कारण ये नाकाफी साबित हो रहे थे. आदित्यपुर स्थित इएसआई अस्पताल में वर्तमान में लगभग 2 लाख बीमित व्यक्ति (आइपी) पंजीकृत हैं. यदि उनके परिवार के सदस्यों को भी जोड़ लिया जाये, तो आदित्यपुर अस्पताल सहित कोल्हान के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) के 6 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं. तीन नये डिस्पेंसरी खुल जाने से आदित्यपुर अस्पताल और पुराने औषधालयों पर मरीजों का दबाव कम होगा और श्रमिकों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक इलाज मिल सकेगा.

इन इलाकों में इन जगहों पर खुलेंगे नये औषधालय

नयी योजना के तहत डिस्पेंसरी के लिए कारपेट एरिया (स्थान) भी तय कर दिया गया है. जो मुख्य रूप से ग्राउंड फ्लोर पर होंगे, ताकि मरीजों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो. मानगो क्षेत्र में लगभग 2100 वर्ग फीट एरिया में नया डिस्पेंसरी खुलेगा. वर्तमान में मानगो रोड नंबर-4, जवाहर नगर में एक डिस्पेंसरी पहले से कार्यरत है.

टेल्को क्षेत्र : गोविंदपुर (टाटा मोटर्स के पास) में लगभग 2100 वर्ग फीट एरिया में इसकी शुरुआत होगी.

कांड्रा (सरायकेला-खरसावां) : कांड्रा बाजार के पास 1600 वर्ग फीट कारपेट एरिया में नयी डिस्पेंसरी खुलेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator