Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

देवघर श्रावणी मेले में वीआईपी दर्शन पर रोक

By Riya Kumari

Published :

Follow
देवघर श्रावणी मेले में वीआईपी दर्शन पर रोक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : देवघर परिसदन सभागार में आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने की।

यह भी पढे : गाजियाबाद समेत कई हिंसक घटनाओं पर विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार की चिंता, कट्टरपंथी मानसिकता पर सख्त कार्रवाई की मांग

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया व उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा कार्यों के अद्यतन स्थिति, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से अवगत कराया। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि 31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ है।

ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों व श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ अच्छी अनुभूति प्राप्त कर गंतव्य की ओर रवाना हो। उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर वीआईपी, वीवीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रचार-प्रसार के माध्यम से श्रद्धालुओं को करें सजग

श्रावणी मेला के दौरान देवघर सीमा में डबल डेकर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। मंत्री ने इसको लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। साथ ही मेलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी जो ओवरलोडेड और अवैध रूप से संशोधित ट्रॉलियों की निगरानी करेंगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। साथ ही व्यापक प्रचार अभी से करे कि सभी श्रद्धालु अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए केवल बस, रेल या अन्य अधिकृत यात्री वाहनों का ही उपयोग करें और सुरक्षा मानकों से समझौता न करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator