---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 अप्रेंटिस भर्ती का मौका

By Riya Kumari

Published :

Follow
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 अप्रेंटिस भर्ती का मौका

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 4500 अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में भर्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : सैनिक स्कूल में छह पदों के लिए इंटरव्यू

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। उम्मीदवार जिस भी राज्य के लिए आवेदन करे उसकी स्थानी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

स्टाइपेंड : 15,000 रुपये।

आयु सीमा

  • न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 31 मई
  • 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
  • अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • 944 रुपये। महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के पुरुषों-महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 236 रुपये शुल्क देय है।

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन परीक्षा, क्षेत्रीय भाषा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट (https://centralbankofindia.co. in) पर जाएं।

होमपेज पर सबसे ऊपर Career with us के सेक्शन में Current Vacancies पर क्लिक करें।

अब खुलने वाले पेज पर

  • Notification for the Engagement of Apprentices under.. के नीचे CLICK HERE FOR DETAILS पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे पढ़ लें और योग्यता की जांचकर लें।
  • आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन के नीचे ही Click for Registration on NATS पर क्लिक करें।
  • अब नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम की वेबसाइट
  • (https://nats.education.gov.in) का पेज खुल जाएगा।
  • यहां होमपेज पर सामने ही दो विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से
  • ‘Regular Student (For Diploma / Graduate Pass-out Students)’ पर क्लिक कर आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---