---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

पश्चिमी सिंहभूम के ग्रामीण इलाकों में आयुष विभाग के स्वास्थ्य शिविर, 181 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम के ग्रामीण इलाकों में आयुष विभाग के स्वास्थ्य शिविर, 181 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती गांवों में आयुष विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 181 मरीजों की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया, जिससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

यह भी पढे : ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल से जुड़े अहम मुद्दे

स्वास्थ्य शिविरों के दौरान मरीजों का रक्तचाप (बीपी) और रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) परीक्षण किया गया। इसके अलावा सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द, त्वचा रोग, गैस्ट्राइटिस, बवासीर सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों के लिए नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविरों का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों डॉ. यशवंती, डॉ. अनिरुद्ध, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. निशा, डॉ. दीपक एवं डॉ. आशिक द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर हाटगम्हरिया प्रखंड के हाटगम्हरिया, बंदगांव के महतो देवगांव, चक्रधरपुर के सुरबुरा, जगन्नाथपुर के उरांवसाईं, खूंटपानी के डोमरा तथा सदर प्रखंड के दलियामार्चा गांव में आयोजित किए गए।

शिविरों के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, स्वच्छता बनाए रखने, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या या परामर्श के लिए अपने गांव की सहिया से संपर्क करने का सुझाव दिया गया।

स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति विशेष रुचि दिखाई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग, संतुलित आहार, स्वच्छता और नशामुक्त जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

आयुष विभाग का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने तथा लोगों को आत्मनिर्भर और स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट