Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पत्रकार पर हमले के विरोध में आदित्यपुर थाना के सामने पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना

By Riya Kumari

Published :

Follow
पत्रकार पर हमले के विरोध में आदित्यपुर थाना के सामने पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / आदित्यपुर : पत्रकार सुनील कुमार गुप्ता और उनके पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पत्रकारों ने गुरुवार शाम से आदित्यपुर थाना के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के बैनर तले जिले भर से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यह भी पढे : 2,000 साल पुराना अजूबा! अफ्रीका का ‘ट्री ऑफ लाइफ’ जमशेदपुर में आज भी इतिहास की तरह खड़ा है

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

धरना पर बैठे पत्रकारों ने प्रशासन से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच, भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, इस मामले में पुलिस की कथित ढिलाई या लापरवाही की जांच तथा दोषी या लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

धरना स्थल पर पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज और जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर यह हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, यह आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसे और उग्र व व्यापक रूप दिया जाएगा।

फिलहाल धरने में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हैं और सभी एक स्वर में न्याय की मांग कर रहे हैं। पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator