---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

DBMS कदमा हाई स्कूल में छात्र परिषद गठन और शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों को मिली नई नेतृत्व दिशा

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में वर्ष 2026 के लिए छात्र परिषद (Student Council) का गठन और शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।

ये भी पढे : 10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विद्यालय के ‘कलाकृति’ सभागार में आयोजित समारोह के दौरान नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ अपने दायित्व निभाने की शपथ ली। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच उत्साह, गर्व और जिम्मेदारी का विशेष माहौल देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्र परिषद का गठन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे छात्रों को भविष्य में जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरप्रीत भामरा और उप-प्रधानाचार्या सुपर्णा राय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

चेयरपर्सन (फाइनेंस) डॉ. बी. चंद्रशेखर ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्र परिषद के सदस्य विद्यालय की गरिमा और परंपराओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

प्रधानाचार्या गुरप्रीत भामरा ने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और नेतृत्व कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ विद्यालय में प्रेरणादायी वातावरण बनाएंगे।

वर्ष 2026 के लिए निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि

प्रेसिडेंट एवं वाइस प्रेसिडेंट

  • प्रेसिडेंट : अरमान प्रताप सिंह
  • वाइस प्रेसिडेंट : दक्ष कुमार साहू

रूबी हाउस

  • कैप्टन : बी. कुशान
  • वाइस कैप्टन : आयमन बादशाह

एमेराल्ड हाउस

  • कैप्टन : हमजा महताब
  • वाइस कैप्टन : कीर्ति

सफायर हाउस

  • कैप्टन : सोनम कुमारी
  • वाइस कैप्टन : दैविक सरकार

टोपाज हाउस

  • कैप्टन : ध्रुव प्रमाणिक
  • वाइस कैप्टन : प्रभदीप कौर

अन्य पदाधिकारी

  • डिसिप्लिन मिनिस्टर : अमन दुबे
  • कल्चरल मिनिस्टर : अक्षज कुंडू
  • स्पोर्ट्स मिनिस्टर : महत्व शरण

समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, कोऑर्डिनेटर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, विद्यालय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट