---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान तेज, रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ कार्यक्रम से जागरूक हुए ग्रामीण

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान तेज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जागरूकता रैली के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता वाहन के माध्यम से भी आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, 79 बच्चों का हुआ चयन

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों, साहिया एवं अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, परिवार एवं समाज पर इसके प्रतिकूल प्रभाव तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई।

अभियान के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं जागरूकता वाहन द्वारा नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव एवं समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्रशासन एवं संबंधित विभागों को देने की अपील की गई।

नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न कर नशे की समस्या के उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है, कि वे स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प लें तथा अपने परिवार, गांव और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधि की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---