सोशल संवाद/डेस्क : नीट-यूजी और जेईई परीक्षाओं के स्कोर पर आधारित मेडिकल और इंजीनियरिंग दाखिलों की मेरिट में अब 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में मिले अंक भी शामिल हो सकते हैं। केंद्र की उच्च स्तरीय समिति ने बोर्ड परीक्षा के अंकों को 50% तक वेटेज देने का सुझाव दिया है। हालांकि, अंतिम प्रस्ताव अभी सरकार को सौंपा जाना बाकी है। सूत्रों के अनुसार, 2025 में गठित शिक्षा मंत्रालय की नौ सदस्यीय समिति परीक्षा प्रणाली को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देगी।

यह भी पढ़े : रिम्स-2 के लिए ₹4189 करोड़ की मंजूरी
12वीं में मिले अंकों को 50% वेटेज दिया जा सकता है। अभी मेडिकल इंजीनियरिंग में दाखिले नीट-जेईई परीक्षा के स्कोर पर होते हैं। पैनल की अंतिम रिपोर्ट आने वाले हफ्तों में सरकार को सौंपे जाने की संभावना है।










