सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन के शौचालय से नल चोरी करने और उसे खरीदने वाले दो आरोपियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को रविवार को जेल भेज दिया गया। यात्री की शिकायत पर आरपीएफ को सूचना मिली थी कि वंदे भारत ट्रेन के एक शौचालय में नल गायब है।

यह भी पढे : गैस आपूर्ति से जुड़ी सभी पाबंदियां सरकार ने हटाईं
यात्री ने रेल मदद ऐप पर यह शिकायत दर्ज की थी। चलती ट्रेन की सूचना मिलते ही टाटानगर आरपीएफ के जवान सतर्क हो गए। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नल चोरी करने वाले आरोपी की पहचान की गई और छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बागबेड़ा के एक स्क्रैप टाल में नल बेचने की बात बताई।आरोपी की निशानदेही पर स्क्रैप टाल का कर्मचारी भी गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। बता दें कि आरपीएफ लगातार छापेमारी कर रही है।










