सोशल संवाद/डेस्क : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने देश भर में अपने मार्केटिंग विभाग में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी-इंजीनियरिंग के कुल 358 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के तहत उम्मीदवारों को सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन स्ट्रीम में अप्रेंटिस करने का अवसर प्राप्त होगा.

यह भी पढे : 54 जूनियर डॉक्टर की भर्ती में बीडीएस के पद स्पष्ट नहीं
- आवश्यक योग्यता : संबंधित ब्रांच में चार वर्षीय नियमित बीइ/बीटेक डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं.
- आयु सीमा : 18 से 25 वर्ष. आरक्षित श्रेणी को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जायेगी.
- स्टाइपेंड : चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा.
- चयन प्रक्रिया : स्नातक के अंकों की मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जायेगी, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू लिया जायेगा.
- आवेदन : इच्छुक उम्मीदवारों को पहले एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके बाद वे एचपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- अंतिम तिथि : 31 जुलाई, 2026.
- विवरण देखें : https://www.hindustanpe-troleum.com/job-openings










