Dr Abhishek Child Care

धनबाद में केरल एक्सप्रेस (अलेप्पी एक्सप्रेस) से कॉपर केबल चोरी, डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन

By Riya Kumari

Published :

Follow
धनबाद में केरल एक्सप्रेस (अलेप्पी एक्सप्रेस) से कॉपर केबल चोरी, डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / धनबाद : झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जब अलेप्पी एक्सप्रेस (केरल एक्सप्रेस) के एक कोच से कॉपर केबल चोरी होने का मामला सामने आया। तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर रोकना पड़ा।

यह भी पढे : रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, अगले 5 वर्षों में बनेंगे 10 नए फ्लाईओवर

जांच में सामने आई केबल चोरी

रेलवे कर्मचारियों ने जांच के दौरान पाया कि संबंधित कोच से कॉपर केबल गायब है, जिससे ट्रेन के तकनीकी सिस्टम पर असर पड़ा। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खराब कोच को ट्रेन से अलग किया और उसकी जगह दूसरा कोच लगाया।

कोच बदलने के बाद रवाना हुई ट्रेन

तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने और नया कोच जोड़ने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।

रेलवे ने शुरू की जांच

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने कॉपर केबल चोरी की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---