सोशल संवाद / रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए कमर्शियल पायलट बनने का सुनहरा अवसर दिया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने दुमका एयरपोर्ट स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) के साथ मल्टी-इंजन रेटिंग ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भी पढ़े : NMC New Rules 2026: अब कोई भी कंपनी खोल सकेगी मेडिकल कॉलेज, जानें नए नियम और असर
इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि प्रशिक्षण 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति (Scholarship) के तहत कराया जाएगा। यानी चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ सरकार की छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से मिलेगा।
17 जुलाई से शुरू हुए आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल 15 सीटों पर होगा चयन
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 15 सीटें निर्धारित की गई हैं। विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण नीति के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा।
आवेदन के लिए योग्यता
कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी—
- शैक्षणिक योग्यता: 10+2 (भौतिकी, गणित और अंग्रेजी अनिवार्य)
- न्यूनतम आयु: 17 वर्ष
- निर्धारित शारीरिक एवं मेडिकल मानकों को पूरा करना अनिवार्य
- पारिवारिक वार्षिक आय: अधिकतम ₹12 लाख
9 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 अगस्त 2026 को रांची में ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल विषय
- अंग्रेजी
- गणित
- भौतिकी
- रीजनिंग
- करंट अफेयर्स
आवेदन शुल्क
- सामान्य (General) वर्ग: ₹12,000
- SC / ST / OBC एवं अन्य आरक्षित वर्ग: कोई शुल्क नहीं
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
एविएशन सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह योजना एक बड़ी पहल मानी जा रही है। 100% छात्रवृत्ति के साथ मिलने वाला यह प्रशिक्षण आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को कमर्शियल पायलट बनने का बेहतरीन अवसर देगा।









