Responsive Full Width Slider

Prahlad Joshi Education Qualification: नए शिक्षा मंत्री कितने पढ़े-लिखे हैं? जानिए डिग्री और राजनीतिक सफर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Prahlad Joshi Education Qualification: नए शिक्षा मंत्री कितने पढ़े-लिखे हैं? जानिए डिग्री और राजनीतिक सफर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : केंद्र सरकार ने Prahlad Joshi को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके बाद लोगों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि देश के नए शिक्षा मंत्री कितने पढ़े-लिखे हैं और उनके पास कौन सी डिग्री है।

यह भी पढे : जमशेदपुर में गौशाला के पास निर्वस्त्र महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Prahlad Joshi के पास कौन सी डिग्री है?

Prahlad Joshi ने अपनी शुरुआती शिक्षा कर्नाटक में पूरी की। इसके बाद उन्होंने हुबली के केएस आर्ट्स कॉलेज (K.S. Arts College) से उच्च शिक्षा हासिल की। यह कॉलेज कर्नाटक यूनिवर्सिटी, धारवाड़ से संबद्ध है। उन्होंने यहां से बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री पूरी की।

रेलवे कर्मचारी परिवार से आते हैं प्रल्हाद जोशी

Prahlad Joshi का जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुरा में हुआ था। उनके पिता वेंकटेश जोशी रेलवे में कार्यरत थे। साधारण परिवार से आने वाले जोशी ने छात्र जीवन से ही सामाजिक गतिविधियों में रुचि दिखाई और बाद में राजनीति में सक्रिय हो गए।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर

प्रल्हाद जोशी ने सामाजिक कार्यों से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। धीरे-धीरे वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सक्रिय भूमिका निभाने लगे। साल 2004 में उन्होंने पहली बार कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से चुनाव जीता। इसके बाद वह लगातार सांसद चुने जाते रहे हैं।

संभाल चुके हैं कई अहम मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री के रूप में Prahlad Joshi पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, खान मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय जैसे विभागों में काम किया है। अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है।

शिक्षा मंत्रालय की नई जिम्मेदारी बड़ी चुनौती

Prahlad Joshi ऐसे समय में शिक्षा मंत्रालय संभाल रहे हैं, जब देश में परीक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं को लेकर बहस तेज है। छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की नजर अब उनकी नई जिम्मेदारी और आने वाले फैसलों पर होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट