Dr Abhishek Child Care

Priyanka Chopra Hyderabad: निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं Priyanka Chopra, शुरू करेंगी ‘वाराणसी’ की शूटिंग

By Riya Kumari

Published :

Follow
Priyanka Chopra Hyderabad: निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं Priyanka Chopra, शुरू करेंगी 'वाराणसी' की शूटिंग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra एक बार फिर भारत लौट आई हैं। इस बार वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैदराबाद पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका यहां निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के अगले शेड्यूल के लिए पहुंची हैं।

यह भी पढे : बस कंडक्टर से सुपरस्टार तक अब बड़े पर्दे पर दिखेगी रजनीकांत की जिंदगी बायोपिक की खबरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

एयरपोर्ट पर साथ दिखा पूरा परिवार

हैदराबाद एयरपोर्ट पर Priyanka Chopra, निक जोनस और बेटी मालती को एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान निक जोनस अपनी बेटी मालती को गोद में लिए नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। दोनों ने कैजुअल लुक में फैंस का अभिवादन भी किया।

‘वाराणसी’ की शूटिंग में होंगी शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Priyanka Chopra अब एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के नए शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हैदराबाद एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में Priyanka और निक काफी खुश नजर आए। खासकर निक जोनस का मालती को गोद में लेकर चलते हुए अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग इस स्टार फैमिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लंबे समय बाद भारतीय फिल्म में वापसी

Priyanka Chopra लंबे समय बाद किसी बड़े भारतीय फिल्म प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और इसकी शूटिंग कई लोकेशनों पर हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator