Responsive Full Width Slider

टाटा समूह की आय 7.8% बढ़कर 16,24,030 करोड़ मुनाफा 52 फीसदी उछला

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा समूह की आय 7.8% बढ़कर 16,24,030 करोड़ मुनाफा 52 फीसदी उछला

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि टाटा समूह का वित्तीय प्रदर्शन बीते वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत रहा है. समूह का कुल राजस्व 7.8 प्रतिशत बढ़कर 16,24,030 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 51.9 प्रतिशत बढ़कर 1,70,525 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. चंद्रशेखरन ने कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 में शेयरधारकों को संबोधित करते कहा कि वर्ष 2025-26 वैश्विक संघर्षों और वैश्विक स्तर पर कृत्रिम मेधा (एआइ) में अभूतपूर्व निवेश का साल रहा. इसके बावजूद टाटा समूह ने वित्तीय मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया.

यह भी पढे : जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी : उप परीक्षा नियंत्रक ने बताया- सब चेयरमैन के आदेश से हो रहा था, खियांग्ते से होगी पूछताछ

चंद्रशेखर ने बताया कि टाटा संस का राजस्व बीते वित्त वर्ष 9.1 प्रतिशत बढ़कर 42,367 करोड़ रुपये और कर पश्चात लाभ 21.8 प्रतिशत बढ़कर 31,961 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के निदेशक मंडल ने 1,10,717 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है. यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है. उन्होंने कहा, कि एकीकृत स्तर पर वित्त वर्ष 2025-26 में टाटा समूह का राजस्व 7.8 प्रतिशत बढ़कर 16,24,030 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि शुद्ध लाभ 51.9 प्रतिशत बढ़कर 1,70,525 करोड़ रुपये हो गया.

वित्त वर्ष 2025-26 में टाटा समूह का राजस्व वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 2.1 गुना और लाभ 5.4 गुना हो गया है. यह समूह की विभिन्न कंपनियों में किये गये सुधारों का परिणाम है. चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह के सभी कारोबार क्षेत्रों ने राजस्व और मुनाफे दोनों के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि, समूह की ब्रिटिश लग्जरी कार विनिर्माता जगुआर लैंड रोवर को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में साइबर हमले का सामना करना पड़ा, जिसके कारण करीब पांच सप्ताह तक उत्पादन प्रभावित रहा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट