Responsive Full Width Slider

अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की पहल का सकारात्मक परिणाम, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का किया स्वागत

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की पहल का सकारात्मक परिणाम, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का किया स्वागत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के सचिव एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना 2024 के अंतर्गत JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाने का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तथा झारखंड राज्य हज समिति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े : चक्रधरपुर अनुमंडल में ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड मिले दुरुस्त

बैरम खान ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की ओर से माननीय मुख्यमंत्री, माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं झारखंड राज्य हज समिति को एक मांग-पत्र भेजा गया था। उस मांग-पत्र में रांची स्थित हज हाउस को UPSC, JPSC तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन केंद्र के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया गया था, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करना एक दूरदर्शी एवं स्वागतयोग्य कदम है। इससे राज्य के अनेक मेधावी छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा तथा वे प्रशासनिक एवं अन्य सरकारी सेवाओं में अपनी भागीदारी बढ़ा सकेंगे।

बैरम खान ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर सरकार के इस प्रयास का स्वागत करते हुए आशा करती है कि भविष्य में इस योजना का और विस्तार किया जाएगा तथा UPSC, BPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, NEET, CUET एवं अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी हज हाउस को एक आधुनिक कोचिंग एवं मार्गदर्शन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने राज्य के सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की कि वे सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें और अपने भविष्य को नई दिशा दें।

अंत में बैरम खान ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं युवाओं के हित से जुड़े मुद्दों को सकारात्मक ढंग से सरकार के समक्ष उठाती रहेगी और जनहित में रचनात्मक सहयोग देती रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट