सोशल संवाद /रांची : झारखंड में एसआईआर में एन्यूमरेशन फेज का काम बुधवार कोही खत्म हो गया 170,62,319 अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित की गई थी। अभियान चलतेसेएन्यूमरेशन फेजसे पूर्व कुल 47,42,505 मतदाता अन-मैप्ड श्रेणी में रह गए थे। एन्यूमरेशनफेजकेबाद अब 14,02,262 मतदाता ही अनमैप्ड रह गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि अन-मैप्ड मतदाताओं के संबंध में ईआरओ स्तर से सत्यापन के उपरांत उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा। मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पांच अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाना है। इसके बाद राज्य में वैसे सभी नए मतदाता और पात्र भारतीय नागरिक जो किसी कारण से 2026 की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए हैं, फॉर्म 6 और घोषणा पत्र भरकर अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो सकते हैं।
- रांची में 2,08,337,
- खूंटी में 26,980,
- धनबाद में 1,27,674,
- पूर्वी सिंहभूम में 2,00,836,
- हजारीबाग में 91,605
- व रामगढ़ में 23,509 वोटर अनमैप्ड रह गए हैं।









