Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण और आरओबी निर्माण की मांग उठाई

By Sanjana Das

Published :

Follow
नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण और आरओबी निर्माण की मांग उठाई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क और आधारभूत संरचना परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग की। सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से न सिर्फ यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

यह भी पढे : झारखंड में सड़क, मोहल्ला और कॉलोनियों के नामकरण के लिए नए नियम, जातिसूचक और आपत्तिजनक नाम बदलने की तैयारी

बैठक के दौरान उन्होंने विशेष रूप से एनएच-320डी के तहत चक्रधरपुर से राउरकेला तक करीब 106 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

NH-320D के चौड़ीकरण पर दिया जोर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सांसद जोबा माझी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि चक्रधरपुर और राउरकेला को जोड़ने वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग झारखंड और ओडिशा के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। लेकिन कई जगहों पर सड़क संकरी होने, तीखे मोड़ और बढ़ते ट्रैफिक के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति का असर आम लोगों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। ऐसे में इस मार्ग का चौड़ीकरण समय की जरूरत बन गया है।

फ्लाईओवर और बाईपास की भी मांग

सांसद ने सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों में अक्सर लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इन इलाकों में ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए फ्लाईओवर या बाईपास बनाने का प्रस्ताव रखा।उनका कहना था कि इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी।

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा भी उठाया

जोबा माझी ने केंद्रीय मंत्री के सामने सिंहपोखरिया–झींकपानी, झींकपानी–तालाबुरू और तालाबुरू–केंदपोसी रेलवे समपार फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की मांग भी रखी।उन्होंने कहा कि इन रेलवे फाटकों पर अक्सर लंबा जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। आरओबी बनने से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

सांसद ने कहा कि यदि चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क का चौड़ीकरण होता है, तो टाटानगर और राउरकेला जैसे दो बड़े औद्योगिक शहरों के बीच संपर्क और मजबूत होगा। साथ ही बीजू एक्सप्रेस-वे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने पर पूरे कोल्हान और जनजातीय क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का समग्र विकास तेज होगा।

पहले भी उठा चुकी हैं यह मांग

यह पहली बार नहीं है जब सांसद जोबा माझी ने इन परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की हो। इससे पहले भी वह चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठा चुकी हैं।एक बार फिर इन मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने रखने के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित सड़क और रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं को जल्द मंजूरी मिल सकती है। यदि ऐसा होता है, तो इससे पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator