Responsive Full Width Slider

नाम सुनकर चौंके लोग! बिहार में खुला ‘कॉकरोच कैफे’, इंटरनेट पर मचा बवाल

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
नाम सुनकर चौंके लोग! बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', इंटरनेट पर मचा बवाल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : बिहार के नालंदा जिले के हिलसा बाईपास क्षेत्र में खुला ‘कॉकरोच कैफे’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कैफे अपने व्यंजनों की वजह से नहीं, बल्कि अपने अनोखे नाम के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Weather Today: जमशेदपुर में उमस ने बढ़ाई परेशानी, रात में तेज बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, कैफे संचालक ने लोगों का ध्यान खींचने के उद्देश्य से इसका नाम ‘कॉकरोच कैफे’ रखा है। यही वजह है कि कैफे खुलने के बाद से सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग सिर्फ इस अनोखे नाम को देखने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

कैफे का इंटीरियर ब्लैक थीम पर तैयार किया गया है। आधुनिक लाइटिंग और आकर्षक सजावट के कारण यह युवाओं के बीच भी लोकप्रिय हो रहा है। यहां चाय, कॉफी, सैंडविच, बर्गर, पिज्जा, मैगी समेत कई सामान्य कैफे आइटम परोसे जाते हैं।

सोशल मीडिया पर कैफे के नाम को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इसे बेहतरीन मार्केटिंग रणनीति बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि “यहां खाना भी संभलकर खाना पड़ेगा।”

हालांकि, कैफे प्रबंधन का कहना है कि यहां साफ-सफाई और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है। उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर माहौल और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है।

फिलहाल, ‘कॉकरोच कैफे’ अपने अनोखे नाम की वजह से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। अब देखना होगा कि यह चर्चा कुछ समय तक सीमित रहती है या फिर यह कैफे अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट