Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दलमा लग्जरी रेस्ट हाउस का उ‌द्घाटन, किराया 3500

By Riya Kumari

Published :

Follow
दलमा लग्जरी रेस्ट हाउस का उ‌द्घाटन, किराया 3500
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दलमा वन्य जीव अभयारण्य में आने वाले पर्यटकों को रविवार को बड़ी सौगात मिली। मकुलाकोचा में बने आधुनिक इको रेस्ट हाउस का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पूजा-अर्चना कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, दलमा की डीएफओ सबा आलम अंसारी, सरायकेला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढे : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, अपने हाथों से परोसा भोजन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उद्घाटन के साथ ही रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खोल दिया गया और इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह रेस्ट हाउस दलमा पर्यटन को नई पहचान देगा। उन्होंने बताया कि दलमा टॉप स्थित पिंडराबेड़ा में भी 15 कमरों वाला आधुनिक हैंगिंग इको रेस्ट हाउस अंतिम चरण में है, जिसका आधा

हिस्सा पहाड़ से बाहर की ओर बना होगा और यह पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण होगा। पर्यटक दलमा वाइल्ड लाइफ और झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

वन समिति को मिली जिम्मेवारी

रेस्ट हाउस का किराया 3500 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें नाश्ता भी शामिल रहेगा। मकुलाकोचा और पिंडराबेड़ा में 15-15 कमरों वाले दोनों इको रेस्ट हाउस करीब 11 करोड़ की लागत से विकसित किए जा रहे हैं। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि रेस्ट हाउस के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय वन समिति को सौंपी गई है। इसके लिए 30 स्थानीय युवाओं को कोलकाता के होटल में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator