Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

LIC में हिस्सेदारी बेच रही सरकार, शेयर में 6% की गिरावट; रिटेल निवेशकों को मिलेगा 10% तक का डिस्काउंट

By Sanjana Das

Published :

Follow
LIC में हिस्सेदारी बेच रही सरकार, शेयर में 6% की गिरावट; रिटेल निवेशकों को मिलेगा 10% तक का डिस्काउंट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या LIC के शेयर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने का फैसला किया है। इसके लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) जारी किया गया है। इस घोषणा के बाद शेयर बाजार में LIC के शेयर पर दबाव दिखा और कारोबार के दौरान इसमें करीब 6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढे :टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों का वेतन 21,200 रुपये तक बढ़ा

सरकार के इस OFS का सबसे बड़ा फायदा रिटेल निवेशकों को मिलने वाला है। इस ऑफर के तहत खुदरा निवेशकों को कट-ऑफ प्राइस पर 10 फीसदी तक की छूट के साथ LIC के शेयर खरीदने का अवसर मिलेगा। यानी जो निवेशक लंबे समय के लिए LIC में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतर मौका माना जा रहा है।

आखिर OFS क्या है?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

ऑफर फॉर सेल (OFS) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिए सरकार या किसी सूचीबद्ध कंपनी का प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी शेयर बाजार के माध्यम से बेचता है। इससे कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ती है और सरकार को विनिवेश (Disinvestment) के जरिए राजस्व भी मिलता है।

शेयर में गिरावट क्यों आई?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जब किसी कंपनी के बड़े पैमाने पर शेयर बाजार में बिक्री के लिए आते हैं, तो सप्लाई बढ़ने की वजह से शेयर की कीमत पर दबाव बन सकता है। यही वजह है कि OFS की घोषणा के बाद LIC के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विशेषज्ञों का कहना है कि केवल डिस्काउंट देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। निवेश से पहले कंपनी के प्रदर्शन, शेयर की मौजूदा कीमत, भविष्य की संभावनाओं और अपने वित्तीय लक्ष्य का आकलन जरूर करें।

फिलहाल बाजार की नजर इस OFS पर टिकी हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि निवेशकों की ओर से इस ऑफर को कितना अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और आने वाले दिनों में LIC के शेयर की चाल कैसी रहती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator