Responsive Full Width Slider

Kim Kardashian का SKIMS भारत में लॉन्च, Isha Ambani की Reliance Brands के साथ बड़ी साझेदारी

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
Kim Kardashian का SKIMS भारत में लॉन्च, Isha Ambani की Reliance Brands के साथ बड़ी साझेदारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : SKIMS India Launch: अमेरिकी मॉडल और बिजनेसवुमन किम कार्दशियन (Kim Kardashian) का लोकप्रिय शेपवियर ब्रांड SKIMS अब भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रहा है। इसके लिए किम कार्दशियन के ब्रांड SKIMS ने रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (Reliance Brands Ltd) के साथ साझेदारी की है।

यह भी पढे : Dhanush ने अपने स्कूल को दिया खास तोहफा, तीन मंजिला इमारत का किया निर्माण

इस साझेदारी के तहत SKIMS की भारत में बिक्री शुरू की जाएगी। शुरुआत में यह ब्रांड मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में फिजिकल स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध होगा।

Isha Ambani की Reliance Brands के साथ करार

रिलायंस रिटेल की लग्जरी यूनिट Reliance Brands लगातार अंतरराष्ट्रीय फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को भारतीय बाजार में लाने पर काम कर रही है। SKIMS के साथ यह साझेदारी भी इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

Isha Ambani के नेतृत्व में रिलायंस रिटेल ने फैशन, ब्यूटी और लग्जरी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत की है। कंपनी पहले भी कई ग्लोबल ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर चुकी है।

क्या है Kim Kardashian का SKIMS ब्रांड?

SKIMS की शुरुआत साल 2019 में किम कार्दशियन और उनकी टीम द्वारा की गई थी। यह ब्रांड खासतौर पर शेपवियर, इनरवियर, लाउंजवियर और बॉडी-फ्रेंडली फैशन के लिए जाना जाता है। ब्रांड ने अलग-अलग बॉडी टाइप और स्किन टोन को ध्यान में रखकर अपनी पहचान बनाई है।

भारत में बढ़ेगा प्रीमियम फैशन बाजार

भारत में प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। SKIMS की एंट्री से भारतीय ग्राहकों को ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स से जुड़ने का नया विकल्प मिलेगा।

किम कार्दशियन का यह ब्रांड पहले से ही दुनियाभर में लोकप्रिय है और भारत में लॉन्च के बाद इसके युवा ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट