Responsive Full Width Slider

राज्य के सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए बनेंगे अलग शौचालय

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
राज्य के सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए बनेंगे अलग शौचालय

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : स्कूलों में अब छात्राओं के लिए अलग शौचालय होगा। अभी भी अधिकतर स्कूलों में कामन शौचालय है। छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वच्छता के मद्देनजर अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय (डा. जया ठाकुर बनाम भारत सरकार एवं अन्य) में दिए गए ऐतिहासिक निर्देशों के अंतर्गत धनबाद समेत राज्य के सभी विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (मेंस्ट्रल हाइजीन मैनेजमेंट – एमएचएम) और बाल सुरक्षा व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : युवाओं से संवाद पर सरसंघचालक मोहन भागवत बोले- प्रदर्शन करने वाले छात्रों को देश विरोधी नहीं कहा जाना चाहिए

राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र जारी कर त्वरित अनुपालन का निर्देश दिया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी विद्यालयों में छात्राओं के लिए पर्याप्त रोशनी, निजता यानी प्राइवेसी, फ्लश-पानी तथा साबुन-हैंडवाश की सुविधा से युक्त पृथक शौचालय का निर्माण व रखरखाव सुनिश्चित करना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---