Responsive Full Width Slider

असिस्टेंट एडीए में प्रोजेक्ट के 101 पदों पर नियुक्तियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
असिस्टेंट एडीए में प्रोजेक्ट के 101 पदों पर नियुक्तियां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट-1 के 101 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर दो वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम दो वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढे : सैनिक स्कूल में छह पदों पर आवेदन करें

प्रोजेक्ट असिस्टेंट-1, कुल पद : 101

योग्यता : संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में

  • बीई/बीटेक की डिग्री हो। साथ में गेट का वैध स्कोर हो। या आईआईटी/एनआईटी से एमई/एमटेक हो। या बीई/बीटेक के साथ एमई/एमटेक पास हो। या बीई बीटेक के साथ दो वर्ष का अनुभव हो।
  • कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के पदों पर बीएससी, एमएससी के साथ वैध गेट/नेट स्कोर वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान : 31,000 से 37,000 रुपये ।

आयु सीमा : अधिकतम आयु 28 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 13 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

  • निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। अन्य पात्र अभ्यर्थियों की पहले लिखित परीक्षा होगी।

आवेदन शुल्क : कोई शुल्क देय नहीं है।

चयन प्रक्रिया : वैध गेट/नेट स्कोर या

आवेदन प्रक्रिया  : सबसे पहले एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) की वेबसाइट (https://ada.gov.in/) पर जाएं।

  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट के अंदर ADV 138 के सेक्शन में Notification पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---