सोशल संवाद / डेस्क : स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर रांची नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय पर्व के दिन नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

यह भी पढे : Mumbai Local Holiday 2026: दही-हांडी की छुट्टी में बदलाव, अब रक्षाबंधन पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
इस दौरान शहर में मांसाहारी खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।
आदेश नहीं माना तो होगी कार्रवाई
नगर निगम ने सभी मीट विक्रेताओं और कारोबारियों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। 15 अगस्त को अगर कोई दुकानदार मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निगम की टीमें रखेंगी नजर
स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम की विशेष टीमें अलग-अलग इलाकों में निगरानी करेंगी। अधिकारियों की टीमें दुकानों का निरीक्षण करेंगी और आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।









