Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का हमला, बोले- अमित शाह की चुप्पी ही कबूलनामा

By Sanjana Das

Published :

Follow
दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का हमला, बोले- अमित शाह की चुप्पी ही कबूलनामा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राहुल गांधी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

यह भी पढे : Nitin Gadkari on Road Safety: सड़क हादसों में हर साल 1.8 लाख मौतें, बोले- जंग और बीमारी से भी ज्यादा खतरनाक

संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब किसी के पास सच बोलने की हिम्मत नहीं होती, तो उसकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर अमित शाह जवाब देने से बच रहे हैं और उनकी चुप्पी ही उनका कबूलनामा है।

राहुल गांधी ने उठाए कई सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि देश को गृह मंत्री के लंबे भाषण की नहीं, बल्कि इस सवाल का जवाब चाहिए कि दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का आदेश आखिर किसने दिया।

उन्होंने छात्रों पर गोली चलाने और कील लगी लाठियों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई का आदेश गृह मंत्रालय से आया और इसके लिए गृह मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

अमित शाह की संसद में मौजूदगी पर सवाल

राहुल गांधी ने संसद में अमित शाह की गैरमौजूदगी को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री पिछले 20 दिनों से सदन में नहीं आए हैं।

उन्होंने मीडिया से भी सवाल किया कि अगर देश के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से सवाल पूछने से नहीं डर रहे हैं, तो मीडिया को भी सवाल पूछने से डरना नहीं चाहिए।

झारखंड के छात्रों पर भी बोले राहुल

झारखंड से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वह छात्रों के मुद्दे पर चुप नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा को वह सही नहीं मानते।

प्रियंका गांधी ने भी सरकार से मांगा जवाब

प्रियंका गांधी ने भी छात्रों पर कथित कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने सवाल किया कि अगर छात्रों पर लाठी, पैलेट गन और एके-47 का इस्तेमाल हुआ है, तो सरकार इसकी जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रही।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या विपक्ष को भी मीडिया की तरह इस मुद्दे पर चुप बैठ जाना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator