Responsive Full Width Slider

Ramayana VFX Controversy: Ranbir Kapoor ने CGI आलोचकों को दिया जवाब, बोले- फोन पर देखकर जज करना गलत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ramayana VFX Controversy: Ranbir Kapoor ने CGI आलोचकों को दिया जवाब, बोले- फोन पर देखकर जज करना गलत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Ranbir Kapoor की मच अवेटेड फिल्म ‘Ramayana ’ के ट्रेलर के बाद इसके VFX और CGI को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोगों ने फिल्म के विजुअल्स की आलोचना करते हुए इन्हें AI से बनाए गए इफेक्ट्स तक बताया। अब फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने CGI की आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बिना तकनीकी जानकारी के लोग फोन पर ट्रेलर देखकर CGI को जज कर रहे हैं, जो उन्हें मजेदार लगता है।

यह भी पढे : Mallika Sherawat: टॉम क्रूज को है मल्लिका शेरावत पर क्रश? बोलीं- फोन होता तो उनके वीडियो दिखाती

Ranbir Kapoor ने CGI आलोचकों पर क्या कहा?

Ranbir Kapoor के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में AI को लेकर चर्चा बढ़ने के साथ ऑनलाइन बड़ी संख्या में लोग खुद को CGI एक्सपर्ट समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग स्मार्टफोन पर ट्रेलर देखकर विजुअल इफेक्ट्स पर फैसला सुना देते हैं।

रणबीर ने बताया कि ‘रामायण’ के VFX पर कलाकारों और तकनीकी टीम ने लंबे समय तक काम किया है। उनके अनुसार, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा शुरुआत से ही VFX से जुड़ी बैठकों में लगातार शामिल रहे हैं।

‘फोन पर देखकर फिल्म को जज न करें’

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी VFX की आलोचना को लेकर अपनी बात रखी। उनका कहना है कि फिल्म को बड़े पर्दे और IMAX 3D अनुभव को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। ऐसे में फोन की छोटी स्क्रीन पर ट्रेलर देखकर विजुअल क्वालिटी पर अंतिम राय बनाना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि फिल्म के विजुअल्स और साउंड को उस फॉर्मेट में अनुभव करना जरूरी है, जिसके लिए इसे तैयार किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दर्शक फिल्म को अपनी पसंद के प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

अभी पूरा नहीं हुआ है Ramayana का VFX काम

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि ‘रामायण’ के VFX पर अभी फाइनल टच का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ VFX सीक्वेंस को तैयार करने में ढाई से तीन साल तक का समय लगा है।

नमित मल्होत्रा ने भी कहा कि फिल्म अभी प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है। उनके मुताबिक, रिलीज से कई महीने पहले मार्केटिंग शुरू होने के कारण दर्शकों को फिल्म का अंतिम रूप देखने में अभी समय लगेगा।

DNEG कर रही है VFX का काम

‘रामायण’ के विजुअल इफेक्ट्स का काम DNEG से जुड़ी टीम कर रही है। DNEG कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के VFX पर काम कर चुकी है और उसे विजुअल इफेक्ट्स के लिए कई ऑस्कर मिल चुके हैं। फिल्म की टीम के अनुसार, ‘रामायण’ का स्केल और तकनीकी जटिलता काफी बड़ी है।

कब रिलीज होगी Ramayana?

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। सनी देओल फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 नवंबर और भारत में दिवाली के दिन 8 नवंबर को रिलीज का लक्ष्य रखा गया है।

फिलहाल ‘रामायण’ के VFX को लेकर जारी बहस ने फिल्म की चर्चा और बढ़ा दी है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि अंतिम रूप से तैयार होने के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म के विजुअल्स कितने प्रभावशाली नजर आते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---