Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Samay Raina-Ranveer Allahbadia को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ‘India’s Got Latent’ से जुड़ी FIR की रद्द

By Sanjana Das

Published :

Follow
Samay Raina-Ranveer Allahbadia को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ‘India’s Got Latent’ से जुड़ी FIR की रद्द
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :‘India’s Got Latent’ विवाद में कॉमेडियन समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने शो के विवादित एपिसोड को लेकर दर्ज आपराधिक मामलों और FIR को खत्म कर दिया है।

यह भी पढे : Ranveer Singh Pralay: दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच रणवीर सिंह ने बदली फिल्म की शूटिंग लोकेशन, ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आया शेड्यूल

हालांकि, कोर्ट ने मामले से जुड़े लोगों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

क्या था पूरा विवाद?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह मामला ‘India’s Got Latent’ के एक एपिसोड से जुड़ा है। शो में रणवीर इलाहाबादिया की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया से लेकर देशभर में विवाद शुरू हो गया था।

टिप्पणी को लेकर कई जगह शिकायतें दर्ज हुईं और अलग-अलग राज्यों में FIR भी दर्ज की गईं। मामला बढ़ने के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विवादित टिप्पणियों पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जो सामाजिक मर्यादाओं की सीमा पार करे।

हालांकि, बाद में कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को अपना पॉडकास्ट दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी थी और उन्हें गिरफ्तारी से मिली राहत भी जारी रखी थी।

अब खत्म हुआ मामला

अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद इस विवादित एपिसोड से जुड़े आपराधिक मामलों पर विराम लग गया है। कोर्ट ने FIR और संबंधित आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है।

हालांकि, कोर्ट की ओर से लगाए गए 3 लाख रुपये के जुर्माने की शर्त लागू रहेगी।

यानी लंबे समय से चल रहे ‘India’s Got Latent’ विवाद में अब समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी कानूनी राहत मिल गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator