Responsive Full Width Slider

झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन:आज हेमंत सोरेन-राहुल गांधी का होगा पुतला दहन, 20 अगस्त को CM आवास घेराव

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन:आज हेमंत सोरेन-राहुल गांधी का होगा पुतला दहन, 20 अगस्त को CM आवास घेराव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर बैठे छात्रों के आंदोलन का रविवार को 23वां दिन है। आंदोलन अब भी जारी है और छात्र अपनी मांग पर डटे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकाला।

यह भी पढे : टाटा स्टील ने ₹100 में चर्चिल ब्रदर्स को सौंपी जमशेदपुर एफसी

इस तिरंगा यात्रा में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल हुए। उन्हें व्हील चेयर के माध्यम से ले जाया गया। तिरंगा यात्रा स्टेडियम से निकल कर कचहरी चौक, लालपुर होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। फिर यहां से वापस स्टेडियम आई।

आज हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन

छात्र नेता रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि सरकार को 18 अगस्त तक अल्टीमेटम दे रहे हैं, हमारी मांगों को पूरा करें। जेएसएससी-सीजीएल रद्द कीजिए। टीडीपीएल एजेंसी द्वारा ली गई तमाम परीक्षाओं को रद्द करते हुए सीबीआई जाांच कराइए।

अगर ऐसा नहीं होता है तो झारखंड के लाखों छात्र 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करेंगे। 16 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और इन्हें समर्थन देने वाली तमाम पार्टियों का पुतला दहन किया जाएगा।

बताते चलें कि पांच छात्र अब भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इनमें से तीन छात्र सदर अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं पर अनशन कर रहे हैं। वहीं, बीते 14 दिनों ने भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होकर झंडा फहराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अस्पताल में ही रोक दिया।

इस दौरान छात्र नेता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें जाने नहीं दिया गया। वहीं देवेंद्रनाथ महतो ने कहा-

मुझे स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने से रोका गया, क्या यही आजादी है।

रांची सदर अस्पताल में सुरक्षा सख्त की गई है। मेन गेट से लेकर ICU में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की रेगुलर मेडिकल जांच भी हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट