सोशल संवाद / डेस्क : स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जयपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के कहने पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम का गायन अधूरा रोक दिया गया, जिससे राष्ट्रगीत और इसके रचयिता बंकिम चंद्र का अपमान हुआ है।

यह भी पढे : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल ₹40 हजार
शाह ने कांग्रेस से इसके लिए देश से माफी मांगने की मांग की है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए इसे नाकामियों से ध्यान भटकाने का सरकार का प्रयास बताया है। शाह ने चित्तौड़गढ़ में अटल गौरव स्मृति समारोह में आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस वंदे मातरम भूल गई है। शाह ने कहा कि जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।
कांग्रेस का पलटवार : कांग्रेस
महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार वंदे मातरम् के मुद्दे को उठाकर नाकामियों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने गृह मंत्री पर 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में बीआर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया।









