Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

4000 करोड़ नहीं है ‘Ramayana’ का सिर्फ बजट! Yash ने बताया पूरा गणित, बोले- ‘यह गलतफहमी है’

By Riya Kumari

Published :

Follow
4000 करोड़ नहीं है ‘Ramayana’ का सिर्फ बजट! Yash ने बताया पूरा गणित, बोले- ‘यह गलतफहमी है’
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Ramayana’ अपने बड़े बजट और शानदार स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चा में है। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताए जाने के बाद से ही फैंस और सोशल मीडिया पर इसकी लागत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। अब फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता यश ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

यह भी पढे : Ranveer Singh ने शुरू की ‘प्रलय’ की शूटिंग, मुंबई में मचा ‘कयामत’ का रोमांच; कल्याणी प्रियदर्शन की भी एंट्री

4000 करोड़ में क्या-क्या शामिल है?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यश ने बताया कि 4000 करोड़ रुपये का आंकड़ा सिर्फ फिल्म के एक पार्ट की प्रोडक्शन कॉस्ट नहीं है। यह रकम दोनों पार्ट की फिल्म के साथ-साथ उनकी रिलीज और प्रमोशन से जुड़े खर्चों को भी शामिल करती है।

यश के मुताबिक, बजट को लेकर एक गलतफहमी बनी हुई है, जिसे वह साफ करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म दो हिस्सों में बनाई जा रही है और 4000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पूरे प्रोजेक्ट से जुड़ा है।

हॉलीवुड के ‘मैथ’ पर बनाई गई है फिल्म

यश ने ‘Ramayana’ के बजट की तुलना हॉलीवुड के मॉडल से की। उन्होंने बताया कि बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में फिल्म की लागत के साथ रिलीज और मार्केटिंग पर भी काफी पैसा खर्च किया जाता है।

उनका कहना है कि जब फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है, तो उसकी कमाई का बाजार भी ग्लोबल हो जाता है। इसी सोच के साथ ‘रामायण’ को तैयार किया जा रहा है।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मुख्य भूमिकाएं

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘Ramayana’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जबकि यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की योजना है और इसे बड़े पैमाने पर ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और तकनीकी काम को लेकर भी काफी चर्चा है।

क्यों खास है ‘Ramayana’?

‘Ramayana’ को भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। फिल्म का विशाल स्केल, इंटरनेशनल तकनीकी टीम और बड़ी स्टारकास्ट इसे खास बनाती है।

यश के बयान के बाद अब 4000 करोड़ रुपये के बजट को लेकर तस्वीर कुछ साफ हुई है। यह रकम केवल फिल्म बनाने की लागत नहीं, बल्कि दोनों पार्ट, रिलीज और प्रमोशन से जुड़े बड़े ग्लोबल प्लान का हिस्सा है।

फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। अब फैंस की नजर इसके अगले अपडेट और रिलीज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पर बनी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator