Responsive Full Width Slider

बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ अधिकारी बनने का अवसर

By Riya Kumari

Published :

Follow
बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ अधिकारी बनने का अवसर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न विभागों में नियमित आधार पर 111 विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट के माध्यम से 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : एसबीआई में 9124 बंपर भर्तियां

  • मैनेजर, कुल पद : 90
  • सीनियर मैनेजर, कुल पद : 21

योग्यता: पदानुसार सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री, चार्टर्ड अकाउंटेंट या आईसीडब्ल्यूए हो।

  • आयु सीमा :  24 से 40 वर्ष के बीच हो।
  • वेतनमान : 64,820-93,960 रुपये।
  • चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट और सामूहिक चर्चा/साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
  • आवेदन शुल्क : 850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन होगा।
  • आवेदन प्रक्रिया : बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘Careers’ विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर ‘Current Opportunities’ के नीचे Know More विकल्प पर क्लिक करें।

खुलने वाले पेज पर Recruitment of professionals on regular basis for Digital Banking Department… नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच लें और फिर आगे की आवेदन प्रक्रिया निर्देशानुसार पूरी कर लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---