Responsive Full Width Slider

24 दिन बाद खत्म हुई भूख हड़ताल, JSSC-CGL रद्द होने पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन

By Sanjana Das

Published :

Follow
24 दिन बाद खत्म हुई भूख हड़ताल, JSSC-CGL रद्द होने पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सरकार की ओर से JSSC-CGL और TDPL की परीक्षाएं रद्द करने के फैसले के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी।

यह भी पढे :JSSC-CGL रद्द होना छात्रों की बड़ी जीत, बाबूलाल बोले- CBI जांच के बिना अधूरी है लड़ाई

करीब 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल भी छात्रों की मांगों को लेकर संघर्ष का अहम हिस्सा बनी हुई थी। सरकार के फैसले के बाद उन्होंने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।

JSSC-CGL रद्द होने के बाद टूटा अनशन

छात्रों की प्रमुख मांगों में JSSC-CGL परीक्षा रद्द करना शामिल था। सरकार ने इस मांग को मानते हुए परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया। इसके बाद रांची सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

आंदोलन की बड़ी मांग हुई पूरी

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के फैसले को आंदोलनकारी छात्रों ने अपने संघर्ष की बड़ी जीत बताया है। हालांकि, छात्रों की ओर से परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग अभी भी बनी हुई है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार रद्द हुई परीक्षाओं को दोबारा कब आयोजित करती है और अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर क्या फैसला लिया जाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट