Responsive Full Width Slider

पंचायत चुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने उपायुक्त को पत्र भेजकर मांगा प्रस्ताव

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
पंचायत चुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने उपायुक्त को पत्र भेजकर मांगा प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 से 25 सितंबर तक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को मतदाताओं की संख्या के अनुसार बूथों का गठन किया जाना है। इसे फाइनल करने के लिए कहा है। ऐसे में पूर्वी सिंहभूम जिले के 2748 मतदान केन्द्रों की संख्या बदल सकती है।

यह भी पढ़े :रामदेव का दावा- एक दिन फिर भारत के साथ जुड़ेंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान


निर्वाचन आयोग ने बूथ बनाने के लिए जो कार्यक्रम तय किए हैं, उसके अनुसार एक सितंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन करना है। एक से आठ सितंबर के बीच दावा-आपत्ति और सुझाव प्राप्त किए जा सकते हैं। 9 से 12 सितंबर के बीच दावा-आपत्तियों का निष्पादन करना है। 15 से 25 सितंबर के बीच राज्य निर्वाचन आयोग से मतदान केन्द्रों की सूची का अनुमोदन प्राप्त कर लेना है। मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन 30 सितंबर को करना है। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूची की एक प्रति पेन ड्राइव में शॉफ्ट कॉपी (पीडीएफ फार्म में पांच अक्तूबर तक आयोग को उपलब्ध कराना है।

एसआईआर के कारण होगी समस्या फिलहाल

जिले में एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है। इसके कारण मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में तकनीकी और व्यावहारिक अड़चन है। जब तक मतदाता सूची फाइनल नहीं होगी, तब तक मतदान केन्द्र तय करना मुश्किल है। इस वजह से वर्तमान कार्यक्रम को लेकर जिले के अधिकारियों में संशय बरकरार है।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बीडीओ को भेजा पत्र

जिला पंचायती राज पदाधिकारी की ओर से सभी प्रखंड के बीडीओ की मतदान केन्द्री के गठन से संबंधित निर्देश भेज दिए गए है। सभी बीडीओ को ही यह काम करना है। फिलहाल जिले में 2748 मतदान केन्द्र और इतने ही वार्ड है। इसके अलावा 231 पंचायत, 275 पंचायत समिति सदस्य और 27 जिला परिषद की सीटें हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---