Responsive Full Width Slider

Shah Rukh Khan के ‘Mannat’ में घुसा 8 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप; सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

By Riya Kumari

Published :

Follow
Shah Rukh Khan के ‘Mannat’ में घुसा 8 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप; सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan के बांद्रा स्थित आलीशान बंगले ‘Mannat’ में 17 अगस्त को एक 8 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप के नजर आने के बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सर्प रेस्क्यूअर विक्की दुबे ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

यह भी पढे : Zindagi Na Milegi Dobara 2: 15 साल बाद सीक्वल की तैयारी, जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट

Mannat के लॉन और परिसर में दिखा सांप

रिपोर्ट के मुताबिक, Mannat के लॉन और आंगन में सांप देखे जाने की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यूअर को बुलाया गया। जांच के दौरान करीब 8 फीट लंबा धामन सांप मिला। इसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता।

सांप को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया गया और वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

एक और सांप के होने की भी खबर

रिपोर्ट्स के अनुसार, Mannat परिसर में दो सांप देखे गए थे। इनमें से एक 8 फीट लंबे धामन को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दूसरा सांप लोगों की आवाजाही के बीच वहां से निकल गया और देर तक तलाश के बावजूद नहीं मिला।

घटना के बाद Mannat के सुरक्षा कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि रेस्क्यू किए गए सांप के जहरीला नहीं होने की पुष्टि हुई।

‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं शाहरुख

वर्कफ्रंट की बात करें तो Shah Rukh Khan इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---