Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Apoorva Mukhija New York: ‘Rebel Kid’ ने छोड़ा भारत, न्यूयॉर्क में शुरू की नई जिंदगी, बोलीं- ‘मेरी सोच सीमित हो गई थी’

By Riya Kumari

Published :

Follow
Apoorva Mukhija New York: ‘Rebel Kid’ ने छोड़ा भारत, न्यूयॉर्क में शुरू की नई जिंदगी, बोलीं- ‘मेरी सोच सीमित हो गई थी’
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘Rebel Kid’ के नाम से मशहूर Apoorva Mukhija ने भारत छोड़कर न्यूयॉर्क में नई शुरुआत की है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हैं और वहां कॉलेज लाइफ का अनुभव लेना चाहती हैं।

यह भी पढे ; Ayesha Khan Engagement: क्या आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग तस्वीरों ने मचाई हलचल

Apoorva Mukhija क्यों गईं न्यूयॉर्क?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

Apoorva Mukhija ने बताया कि भारत में उनका करियर अच्छा चल रहा था और वह अच्छी कमाई भी कर रही थीं, लेकिन उन्हें लगा कि उनका सोशल सर्कल उनकी सोच और अवसरों को सीमित कर रहा है। इसी वजह से उन्होंने खुद को एक नए माहौल में ले जाने का फैसला किया।

उन्होंने न्यूयॉर्क को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की और कहा कि वह वहां रहना चाहती हैं। उनके मुताबिक, नए शहर में रहकर उन्हें अलग तरह के लोगों और अनुभवों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

MBA से ज्यादा अनुभव पर फोकस

Apoorva Mukhija ने यह भी कहा कि MBA की डिग्री से उन्हें शायद कोई खास फायदा नहीं होगा, लेकिन वह पढ़ाई के साथ कॉलेज लाइफ का आनंद लेना चाहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश में उच्च शिक्षा का विचार उनके मन में पहले से था और उन्होंने इसके लिए तैयारी भी की थी।

विवादों के बाद बदली जिंदगी

‘Rebel Kid’ को 2025 में ‘India’s Got Latent’ विवाद के बाद काफी आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह ‘The Traitors’ और ‘Lock Upp 2’ जैसे रियलिटी शोज से भी चर्चा में रहीं।

अब न्यूयॉर्क शिफ्ट होने के बाद उनके फैंस के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या वह कंटेंट क्रिएशन जारी रखेंगी या पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगी। फिलहाल अपूर्वा ने अपने नए सफर को लेकर कोई अंतिम फैसला सार्वजनिक नहीं किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator