Responsive Full Width Slider

JPSC-JSSC पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन, 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द; 17 परीक्षाओं की होगी जांच

By Riya Kumari

Published :

Follow
JPSC-JSSC पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन, 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द; 17 परीक्षाओं की होगी जांच

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने JSSC की CGL परीक्षा समेत कुल 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इसके अलावा 6 परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है, जबकि 2014 से अब तक आयोजित 17 परीक्षाओं की जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढे : SIR-2026 की समीक्षा बैठक, आयुक्त ने दिए पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश

JSSC CGL समेत 22 परीक्षाएं रद्द

सरकार के फैसले के तहत JSSC CGL सहित JPSC और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी 22 परीक्षाओं को रद्द किया गया है। यह फैसला भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर छात्रों के लंबे आंदोलन के बीच लिया गया है।

17 पुरानी परीक्षाओं की होगी जांच

सरकार ने 2014 से अब तक JPSC और JSSC के माध्यम से आयोजित 17 परीक्षाओं, उनके परिणाम और नियुक्तियों से जुड़े मामलों की जांच कराने का फैसला किया है। इसके लिए CID जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

6 परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

22 परीक्षाओं को रद्द करने के साथ ही सरकार ने 6 अन्य भर्ती परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इससे आगामी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

छात्रों के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। सरकार के फैसले के बाद परीक्षा रद्द करने की मांग पूरी हुई है, हालांकि आंदोलन के एक हिस्से की ओर से CBI जांच और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग भी उठाई गई है।

सरकार के इस फैसले से जहां आंदोलनरत छात्रों को राहत मिली है, वहीं पहले से चयनित अभ्यर्थियों के बीच नाराजगी और भविष्य को लेकर चिंता भी सामने आई है। अब जांच और आगे की भर्ती प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट