Responsive Full Width Slider

Shriya Saran की 5 साल की बेटी ने पपराजी से कहा- ‘मुझे पसंद नहीं’, कैमरे देख मां के पीछे छिपी बच्ची

By Riya Kumari

Published :

Follow
Shriya Saran की 5 साल की बेटी ने पपराजी से कहा- ‘मुझे पसंद नहीं’, कैमरे देख मां के पीछे छिपी बच्ची

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मुंबई में अभिनेत्री Shriya Saran अपनी बेटी और परिवार के साथ ISKCON मंदिर पहुंचीं। मंदिर से बाहर निकलने के दौरान पपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू किया, लेकिन उनकी 5 साल की बेटी कैमरों को देखकर असहज हो गई। बच्ची तुरंत अपनी मां के पीछे छिप गई और फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढे : Brahmastra 2: रणबीर कपूर निभाएंगे डबल रोल! दीपिका पादुकोण की भी होगी एंट्री, आलिया भट्ट लौटेंगी ‘ईशा’ बनकर

कैमरे देखते ही मां के पीछे छिपी बच्ची

रिपोर्ट के मुताबिक, पपराजी को देखकर श्रिया सरन की बेटी ने साफ तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। वह कैमरों से बचती हुई मां के पीछे चली गई और कहा, “I don’t like it.” बेटी की परेशानी समझते हुए श्रिया ने उसे कैमरे से दूर रहने दिया और कहा कि वह मां के पीछे खड़ी हो जाए।

इसके बाद श्रिया सरन ने परिवार के साथ पपराजी के लिए पोज दिया, लेकिन उनकी बेटी लगातार मां के पीछे ही रही। बच्ची के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई लोगों ने उसकी निजता और भावनाओं का सम्मान करने की बात कही।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सपोर्ट

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्ची के सपोर्ट में प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने कहा कि अगर कोई बच्चा कैमरे के सामने आने में असहज महसूस कर रहा है, तो उसकी इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए।

बेटी को लेकर काफी सजग हैं श्रिया

श्रिया सरन अक्सर अपनी बेटी के साथ समय बिताने को लेकर बात करती रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वह बेटी के खास मौकों पर मौजूद रहने की कोशिश करती हैं। यहां तक कि वह शूटिंग से सीधे बेटी के स्पोर्ट्स डे में भी पहुंच चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रिया सरन हाल ही में Awarapan 2 में नजर आई हैं। फिल्म में उनकी स्पेशल अपीयरेंस है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---