सोशल संवाद/जमशेदपुर: फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर (PAJ) की ओर से आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और केक काटकर हुई।

यह भी पढे : JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, सफल अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर नजर
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आनंद सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, महासचिव दलजीत सिंह, सहसचिव राजेश चौहान और बलराम सरदार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, सह कोषाध्यक्ष विनय कुमार सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।इस दौरान संस्था के करीब 100 से अधिक सक्रिय सदस्यों और शहर के कई प्रमुख फोटोग्राफरों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सदस्यों ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपने अनुभव भी साझा किए।कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। इससे आयोजन का माहौल और भी उत्साहपूर्ण रहा।
नई तकनीक और विजुअल आर्ट पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी के क्षेत्र में तेजी से हो रहे आधुनिक बदलावों और नई तकनीकों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विजुअल आर्ट के बढ़ते महत्व को लेकर भी विचार साझा किए गए।
संस्था के सदस्यों ने एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और फोटोग्राफी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में फोटोग्राफी से जुड़े लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।









