Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

The Traitors 2 में रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, बोलीं- “देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं”

By Sanjana Das

Published :

Follow
The Traitors 2 में रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, बोलीं- “देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं”
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रियलिटी शो The Traitors Season 2 में रिया चक्रवर्ती ने अपनी निजी जिंदगी और शो में अपनी भूमिका को लेकर खुलकर बात की। शो के पांचवें एपिसोड में श्वेता तिवारी ने रिया से पूछा कि वह खुद को ट्रेटर क्यों नहीं मानतीं। इसके जवाब में रिया ने अपनी निजी जिंदगी के अनुभवों का जिक्र किया।

यह भी पढे :Shriya Saran की 5 साल की बेटी ने पपराजी से कहा- ‘मुझे पसंद नहीं’, कैमरे देख मां के पीछे छिपी बच्ची

रिया ने कहा कि वह शो में ट्रेटर नहीं बनना चाहतीं, क्योंकि दुनिया पहले से ही उन्हें एक ट्रेटर के तौर पर देखती है। उन्होंने कहा कि वह शो में आकर जानबूझकर किसी को “मर्डर” करने का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, क्योंकि इससे उनके खिलाफ फिर से मीम्स और ट्रोलिंग शुरू हो सकती है।

“मैं देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं”

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

रिया ने बातचीत के दौरान खुद को “देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान” बताया। उन्होंने कहा कि लोग उनकी जिंदगी और उनके बारे में क्या सोचते हैं, यह सभी जानते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वह ट्रेटर नहीं हैं और बाकी कंटेस्टेंट उनके बारे में गलत सोचकर असली ट्रेटर से ध्यान भटका रहे हैं।

“मैं भीड़ के साथ नहीं चलती”

रिया ने अपनी पर्सनैलिटी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर भीड़ के साथ चलने में विश्वास नहीं करतीं और आसानी से किसी के प्रभाव में नहीं आतीं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पर्सनैलिटी ऐसी है कि वह दूसरे लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। इसी वजह से शो में उनकी रणनीति और व्यवहार बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

निजी जिंदगी का भी किया जिक्र

शो में रिया ने अपने निजी जीवन के संघर्षों का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में उन्हें काफी ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इसी अनुभव को उन्होंने शो में खुद को ट्रेटर न मानने की वजह से जोड़ा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator