Responsive Full Width Slider

तमिलनाडु सरकार नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देगी:1.28 लाख अंगूठियों के लिए ₹220 करोड़ का बजट; विपक्ष ने उठाए सवाल

By Riya Kumari

Published :

Follow
तमिलनाडु सरकार नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देगी:1.28 लाख अंगूठियों के लिए ₹220 करोड़ का बजट; विपक्ष ने उठाए सवाल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : तमिलनाडु सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जन्मे नवजात बच्चों के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियों के वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। इस योजना का बजट 220 करोड़ रुपए है। तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (TNMSC) ने शुक्रवार देर रात जॉयलुक्कास और कल्याण ज्वेलर्स को ऑर्डर दिए। ये अंगूठियां जून से सितंबर के बीच सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को दी जाएंगी।

यह भी पढे : सिख परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन:पुतला जलाया

इस योजना 15 सितंबर को द्रविड़ आंदोलन के नेता सी. एन. अन्नादुरई की जयंती पर शुरू की जाएगी।हालांकि, विपक्ष ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

विधानसभा में टेंडर को लेकर सवाल

तमिलनाडु विधानसभा में भी योजना के टेंडर को लेकर बहस हुई। विपक्षी DMK और AIADMK ने खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

विपक्षी दलों के मुताबिक, कई कंपनियों ने अतिरिक्त शुल्क के तौर पर ₹410.97 से लेकर ₹15,000 से ज्यादा तक की बोली लगाई थी, लेकिन उन्हें टेंडर नहीं दिया गया। विपक्ष ने यह भी पूछा कि इस खरीद की जिम्मेदारी TNMSC को क्यों दी गई।

विपक्ष का तर्क था कि TNMSC की स्थापना केवल दवाइयां, मेडिकल उपकरण खरीदने और अस्पतालों के निर्माण के लिए हुई थी।

सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी को बढ़ावा देने का दावा

सीएम विजय ने अप्रैल में विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी को बढ़ावा देना और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा मजबूत करना है।

यह योजना TVK के चुनावी वादों में शामिल थी। सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों के लिए सोने की अंगूठी देने की यह पहल इसी योजना के तहत लागू की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---