सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों जुड़वां बेटियों के माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए अपनी नन्ही बेटियों के नाम भी बताए हैं। दोनों ने बेटियों का नाम ‘वीरा’ और ‘माही’ रखा है।

यह भी पढ़े : Madhubala Biopic: सारा अर्जुन निभाएंगी मधुबाला का किरदार, सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग
जुड़वां बेटियों के जन्म से आदित्य और अनुष्का के परिवार में खुशी का माहौल है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों, साथी कलाकारों और फैंस की ओर से कपल को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
आदित्य सील और अनुष्का रंजन अपनी निजी जिंदगी को हमेशा से काफी प्राइवेट रखते आए हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को भी लाइमलाइट से दूर रखा है। ऐसे में जब उन्होंने माता-पिता बनने की खबर साझा की, तो सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कपल की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, उनकी बेटियों वीरा और माही के नाम भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।
जुड़वां बेटियों के आने के साथ ही आदित्य सील और अनुष्का रंजन की जिंदगी में पैरेंटहुड का एक नया और बेहद खूबसूरत अध्याय शुरू हो गया है।









