Responsive Full Width Slider

झारखंड SIR: पाकुड़ में वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम की आशंका, EC ने जांच के दिए आदेश

By Sharia Nasrah

Updated On:

Follow
झारखंड SIR: पाकुड़ में वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम की आशंका, EC ने जांच के दिए आदेश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान पाकुड़ में कुछ संदिग्ध नामों को लेकर शिकायत सामने आई है। आरोप है कि बांग्लादेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े : Sugar Price Hike: एक महीने में 29% महंगी हुई चीनी, ₹75 किलो तक पहुंचा भाव

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पाकुड़ और साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच कर पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। यह शिकायत आदिवासी कल्याण समिति, पाकुड़ के अध्यक्ष बरसन किस्कू की ओर से की गई थी।

शिकायत में आदिवासी भूमि पर कथित अवैध कब्जे के साथ-साथ मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

SIR में लगातार हो रही वोटर लिस्ट की जांच

झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची की व्यापक जांच चल रही है। इससे पहले चुनाव आयोग ने 63.24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने की बात कही थी। इनमें अनमैप्ड वोटर, तार्किक विसंगतियों वाले नाम और समान जनसांख्यिकीय विवरण वाले मतदाता शामिल हैं।

आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को सही और अपडेट करना है। पाकुड़ और साहिबगंज से सामने आई शिकायत की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित नाम वास्तव में विदेशी नागरिकों के हैं या नहीं। फिलहाल मामले में जांच जारी है और रिपोर्ट का इंतजार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट