रांची : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में एसआईटी ने अबतक करीब 100 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की है। सोमवार को भी सीआईडी की टीम ने तकरीबन 20 अभ्यर्थियों से पूछताछ की। सीजीएल परीक्षा की जांच के दौरान जिन अभ्यर्थियों की भूमिका संदिग्ध के तौर पर सामने आयी है, सीआईडी उनसे बारी-बारी से सभी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढे : मानव-हाथी संघर्ष रोकने को बनाएं योजना : CM हेमंत सोरेन
सीआईडी की एसआईटी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को भी तकरीबन दो दर्जन सफल अभ्यर्थियों को उपस्थिति के लिए समन जारी किया गया है।
अभय से पूछताछ जारी, पत्नी भाई भेजे गए जेलः
सीआईडी ने सोमवार को भी जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता से जुड़े केस में मास्टरमाइंड के तौर पर चिन्हित अभय तिवारी से पूछताछ की। सीजीएल से सरकारी नौकरी में आए टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय से मंगलवार को भी पूछताछ होगी। वहीं इस केस में गिरफ्तार अभय की पत्नी सुषमा व भाई अक्षय को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। सुषमा व अक्षय भी सीजीएल परीक्षा में सफल हो सरकारी नौकरी में आ गए थे।









