सोशल संवाद / डेस्क : दिल्ली की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत करेंगी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को आधिकारिक लाभ पत्र दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े : लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
हालांकि, ₹2,500 की राशि आज सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं होगी। सरकार के मुताबिक पात्र लाभार्थियों के खातों में भुगतान 1 सितंबर 2026 से शुरू होगा। आज से लाभ पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक मदद देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करना है। योजना के लिए 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। परिवार की वार्षिक आय से जुड़ी पात्रता शर्तें भी निर्धारित की गई हैं।
दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सरकार के अनुसार योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।









